Saturday, October 24, 2026
Home Himachal दो गाड़ियों की हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल

दो गाड़ियों की हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़), पलक। हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर झीड़ी के पास एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना मिली है। जहां दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और पाँच लोग घायल हो गए। जानकारी मुताबक करेटा और टाटा सूमो गाड़ी एक ही लेन से गुजर रहे थे और इस बीच आमने-सामने से टकरा गए। इस हादसे में दोनों गाड़ियों पूरी तरह नुकसानी गई। इस सबंधी पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here