Sunday, October 25, 2026
Home Himachal एचआरटीसी ने शाम 7:40 पर हमीरपुर से कक्कड़ वाया काले अम्ब, टौणी...

एचआरटीसी ने शाम 7:40 पर हमीरपुर से कक्कड़ वाया काले अम्ब, टौणी देवी, ऊहल बस सेवा शुरू की, कक्कड़ से सुबह 4:40 पर होगी वापिसी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हमीरपुर से टौणी देवी वाया काले अंब, ऊहल-कक्कड़ बस सेवा शुरू कर दी है। निगम ने पिछले कई वर्षों से इस बस सेवा को बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत जनता को रात्रि में हो रही थी। अगर किसी सवारी ने हमीरपुर वाया कालेअंब, ऊहल,कक्कड़ जाना हो तो उसे मजबूर होकर निजी टैक्सी कर हजारों रुपये भुगतान के बाद अपने स्टेशन पहुंचना पड़ रहा था। इससे उन्हें खासी परेशानी होती थी। निगम ने घाटे के चलते इस रूट को बंद किया था।

Advertisements

यह बस शाम 7:40 बजे से बस अड्डा हमीरपुर से  चलेगी  वापिसी पर  कक्कड़ से यह बस सुबह 4:40 पर हमीरपुर के लिए चलेगी।  हमीरपुर डिपो के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि लोगों की यह मांग पूरा करते हुए फिर से हमीरपुर से कक्कड़ वाया काले अम्ब, टौणी  देवी , ऊहल सेवा शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here