
गिद्दर पिंडी (द स्टैलर न्यूज़)। गिद्दरपिंडी के युवक की इंग्लैंड में ब्रेन हेमरेज होने के कारण मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक युवक की पहचान गुरबंसदीप सिंह आयु 20 वर्षीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरबंस डेढ़ माह पहले ही अपने सुनहरे भविष्य के लिए इंग्लैंड गया था और वहां पर उसे ब्रेन हेमरेज हो गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए गुरबंस के पिता ने बताया कि उनका बेटा 14 जुलाई को इंग्लैंड अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचा था और कुछ दिन वहां रहने के बाद वह इंग्लैंड के बेकहम चला गया।

यहां एक हफ्ते पहले उसे ब्रेन हेमरेज हो गया और उसका इलाज बेकहम के एक अस्पताल में चल रहा था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरबंस की मौत की खबर सुनकर परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरबंस के पिता सुखदेव सिंह और मां ने मांग की है कि उनके बेटे का शव पंजाब लाने में सरकार उनकी भी मदद करे।












