Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal 48 मकानों में खत्म हुईं कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां

48 मकानों में खत्म हुईं कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां

हमीरपुर: कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हमीरपुर उपमंडल की 9 ग्राम पंचायतों तथा नगर परिषद हमीरपुर के कुल 48 मकानों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इनमें मिनी कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Advertisements

आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव बदर, ग्राम पंचायत पटनौण के गांव पटनौण, ग्राम पंचायत पंजोत के गांव छौं, ग्राम पंचायत बारीं के गांव बारीं, ग्राम पंचायत सिसवां के गांव सिसवां और ग्राम पंचायत धरोग के गांव दरयोटा में एक-एक मकान को मिनी कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। ग्राम पंचायत बगवाड़ा के गांव बगवाड़ा में 2 मकान, इसी पंचायत के गांव उटंबर में 4, गांव बोहन में 6 मकान और नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 1 तथा वार्ड नंबर 6 में 3-3 मकान कंटेनमेंट जोन से बाहर किए गए हैं।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बराड़ा के 11 मकानों और ग्राम पंचायत समीरपुर के गांव संगरोह कलां में 10 मकानों, गांव समीरपुर में 2 और इसी पंचायत के गांव खनसन में भी एक मकान में मिनी कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here