Thursday, October 22, 2026
Home Himachal नगर निगम सोलन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित

नगर निगम सोलन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित

सोलन (द स्टैलर न्यूज़)। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देनशानुसार नगर निगम सोलन के सभी वार्डों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 09 तक के लिए नामांकन, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन के न्यायालय कक्ष, तीसरी मंजिल (कमरा नम्बर 405 के साथ स्थित) में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

Advertisements

वार्ड नम्बर 10 से 17 तक के लिए नामांकन, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन के कमरा नम्बर 506, चैथी मंजिल, न्यायालय कक्ष, मिनी सचिवालय, सोलन में प्रस्तु किए जा सकेंगे। नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र के प्रारूप उपर्युक्त स्थान व समय पर प्राप्त किए जा सकते हैंै। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 27 मार्च, 2021 को नामांकन वापिसी के उपरान्त आवंटित किए जाएंगे।आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here