Monday, October 12, 2026
Home Himachal हमीरपुर: 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

हमीरपुर: 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण जिला की चार ग्राम पंचायतों के चार वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।आदेश के अनुसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के वार्ड नंबर 6 में मोरसू गरलां-ताल संपर्क मार्ग की बाईं ओर संजय कुमार का घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Advertisements

हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत अमरोह के वार्ड नंबर 4 में रोशन लाल के घर से सुभाष चंद के घर तक और सरिता देवी का घर, ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी के वार्ड नंबर 3 गांव झलेरी में अशोक कुमार के घर से अजय कुमार के घर तक और नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर 4 गांव बेला में प्रदीप भाटिया, मिलाप चंद, संतोष कुमार और संजय कुमार का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here