Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal 128वें स्थापना दिवस पर पीएनबी ने बांटा सामान, वरिष्ठ ग्राहकों को किया...

128वें स्थापना दिवस पर पीएनबी ने बांटा सामान, वरिष्ठ ग्राहकों को किया सम्मानित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। वर्ष 1895 में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित पंजाब नैशनल बैंक ने मंगलवार को अपना 128वां स्थापना दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर और अग्रणी जिला कार्यालय के अलावा सभी शाखाओं में भी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा ग्राहक सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहकों ने भाग लिया।

Advertisements

इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक के इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मंडल प्रमुख विनीष चावला ने बताया कि पीएनबी के साथ 18 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक के अधिकारी-कर्मचारी सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम के दौरान विनीष चावला ने वरिष्ठ ग्राहकों ओपी गुप्ता, आरसी शर्मा को सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here