
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। दरबार बाबा जाहिर पीर गांव कैलो में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सूफियाना एवं सांस्कृतिक मेला अमिट यादें छोड़ते हुए सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें गीत, कव्वाली और गजलों की प्रस्तुति ने संगतों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।बाबा रछपाल सिंह के संरक्षण और मुख्य सेवादार बाबा सुखविंदर सिंह के प्रबंधों अधीन हुए मेले से पूर्व रसम-ए-चादर, झंडे की रस्म धार्मिक धुनों के दौरान अदा की गई। दीपा माओवाल के मंच संचालन अधीन हुए मेले में मीत बराड-हरमनदीप दोगाना जोड़ी ने अपने नृत्य के सुमेल भरे गीतों की पेशकारी से मेला लूट लिया। इसके उपरांत सूफी बलवीर, किरण शर्मा, कबीर संधू, गुरुमीत गैरी, परमजीत पम्मा नसराला और कई अन्य ने भी अपनी दमदार गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले का रंग बदलते हुए ताया टल्ली राम-बबू टोनी तथा कुद्धा प्रधान ने व्यंग्यात्मिक शैली में अपनी पेशकारी से संगतों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर गुग्गा जाहिर पीर दरबार के बाबा अश्वनी कुमार, बंसो महंत हरियाना, महंत मुस्कान, संदीप साई, संदीप साई, महंत मोनू, बाबा राम पालबाबा रणजीत शाह कादरी, बाबा अशोक गिरी, विक्की देवा और दरबार में शामिल हुए कई अन्य संत महापुरुषों को सम्मानित किया गया। इस मेले को लाईव प्रसारण की सेवा लवदीप सटूडीऊ हरियाना की ओर से किया गया।मेले के सफल संचालन में डा. सतनाम सिंह,गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, प्रेम सागर, सिमरजीत, सरवण सिंह, आदि ने विभिन्न कार्यो में सहयोग दिया। बाबा सुखविन्द्र सिंह ने आए संत-महापुरषों तथा संगत का धन्यावाद किया।












