Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh सत्य को कुछ समय के लिए छुपाया तो जा सकता है, लेकिन...

सत्य को कुछ समय के लिए छुपाया तो जा सकता है, लेकिन दबाया नहीं जा सकता: हरचंद बरसट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि हमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा था, क्योंकि सत्य को अधिक दिनों तक छुपाया नहीं जा सकता। कभी न कभी ये सबके सामने आ ही जाता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों की अंधेरी को रोकने, बदले की भावना और विपक्षीयों को दबाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इसीलिए विपक्षीय दलों पर झूठे केस दर्ज कर जांच को लंबा खींचा जाता है, ताकि लोगों को बहकाया जा सके। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैये का करारा जवाब दिया है। यह फैसला न्याय व्यवस्था और देशवासियों की भावनाओं व आस्था की जीत है। देश में श्री अरविंद केजरीवाल जैसा कोई ईमानदार और देशभक्त नेता नहीं है।उन्होंने कहा कि सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता।

आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिशें की, लेकिन वे भूल गए कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है, जो केवल सत्य के मार्ग पर चलती है और श्री अरविंद केजरीवाल जी सदैव ही लोगों की भलाई के लिए कार्य करते आए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता अब जोर-शोर से प्रचार करेंगे और केंद्र सरकार का असली चेहरा लोगों को दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here