Friday, October 23, 2026
Home Himachal मातृभूमि की रक्षा करते वीरभूमि हमीरपुर का जवान अरविंद शहीद

मातृभूमि की रक्षा करते वीरभूमि हमीरपुर का जवान अरविंद शहीद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा।  जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हिमाचल के हमीरपुर जिला का  जवान अरविंद सिंह शहीद हो गए हैं। जवान की शहादत का समाचार मिलते ही पूरे जिला में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं शहीद के घर पर भी माहौल गमगीन हो गया है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन की पंचायत हथोल के गांव लाहड़ निवासी अरविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने वर्ष 2017 में भर्ती होकर 20 डोगरा बटालियन में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय राइफल्स में डोडा किश्तवाड़ क्षेत्र में तैनात थे। जानकारी के अनुसार  डोडा किश्तवाड़ में सर्च ऑप्रेशन के दौरान सेना के जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवान अरविंद सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना की ओर से जैसे ही अरविंद के शहीद होने की खबर परिजनों को मिली तो घर पर चीखोपुकार मच गई, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

Advertisements

एक माह की छुट्टी काटकर लौटे थे ड्यूटी पर

शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद सिंह एक माह की छुट्टी काटकर 15 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे। शुक्रवार सुबह ही बेटे ने 10 बजे वीडियो कॉल के माध्यम से पूरे परिवार से बातचीत कर हालचाल पूछा था। शुक्रवार शाम 3:45 बजे बटालियन से फोन पर सूचना मिली कि किश्तवाड़ में चल रहे एक ऑप्रेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में अरविंद सिंह शहीद हो गए। शहीद अरविंद सिंह अपने पीछे पिता राजेंद्र सिंह, माता सरोज कुमारी, पत्नी इक्षू देवी, डेढ़ साल का बेटा और छोटे भाई को छोड़ गए हैं। बता दें शहीद के छोटे भाई भी 8 डोगरा बटालियन में हैं और इस समय जम्मू में तैनात है। वहीं शहीद के दादा देवी सिंह भी आर्मी से सेवानिवृत हुए हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here