
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के भागलपुर में यूपी पुलिस ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मकसूद के रुप में हुई है। 14 जून 2024 को राम मंदिर को उड़ाने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने उसे बीते दिन गिरफ्तार किया और देर शाम कागजी प्रक्रिया पूरी करके पुलिस उसे यूपी ले गई।

मोहम्मद मकसूद अपने बहन के ससुराल से आ रहा था इसी दौरान मोबाइल नम्बर ट्रेस कर उसे भागलपुर के गुरहट्टा चौक से पुलिस ने उठा लिया। कुछ दिनों से पुलिस उसके घर पर पहुंचकर मां से पूछताछ कर रही थी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल रहा था। मोहम्मद मकसूद के आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने उसके पास से चार मोबाइल फ़ोन बरामद किए है।
दूसरी तरफ मकसूद की मां ने कहा हम कैंसर पीड़ित है। बेटा मेरा देखभाल करता था वह पूरी तरह निर्दोष है। उसे जबरन पुलिस ने उठाया है। इस संबंधी एसपी श्री राज ने बताया कि अयोध्या पुलिस टीम आई थी थाने के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और पुलिस उसे यूपी ले गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।












