
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर डिग्री कॉलेज की सेकंड ईयर की एक युवती जोकि भोटा क्षेत्र से संबंधित है, अचानक लापता हो गई। छात्रा की मां ने हमीरपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बड़ी बेटी हमीरपुर डिग्री कॉलेज में सेकंड ईयर में पढ़ती है। मां ने शिकायत पत्र में क बताया कि सुबह घर से कॉलेज के लिए गई और अपने साथ प्लस टू का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड व 10 हजार रुपए लेकर गई।

शाम तक बेटी घर वापस नहीं आई तो उसके मोबाइल पर फोन करने पर वह भी स्विच ऑफ आया। मां ने शक जाहिर किया है कि कोई अंजान लड़का बेटी को शादी के लिए भगा कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर 196/24 भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












