Sunday, October 25, 2026
Home Latest 17 सितंबर को केजरीवाल सीएम पद से देंगें इस्तीफा

17 सितंबर को केजरीवाल सीएम पद से देंगें इस्तीफा

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 दिन पहले जेल से जमानत मिली थी। जिसके बाद केजरीवाल ने कहा कि वह 2 दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया सीएम चुना जाएगा। चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।

Advertisements

मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं लेंगे, उनका भी यही सोचना है।’ केजरीवाल के दो दिन में इस्तीफा देने के सवाल पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि रविवार होने कारण और सोमवार को ईद की छुट्‌टी होने कारण वर्किंग डे 17 सितंबर को है। इस वजह से अरविंद ने 2 दिन का समय लिया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here