
लाल्यानी (द स्टैलर न्यूज)। गांव लाल्यानी में एक कच्चे मकान की छत गिरने से युवक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान रवनीत सिंह उम्र 18 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से लगातार बारिश हो रही थी और मकान की छत कमजोर हो गई थी। इस दौरान जब रवनीत अपने कमरे में बैठा हुआ था तो अचानक मकान की छत गिर गई और वह मिट्टी में दब गया।

जानकारी मुताबिक रवनीत के माता-पिता पास के कमरे में आराम कर रहे थे, जैसे ही छत गिरने की आवाज आई तो परिजन कमरे की तरफ दौड़े। युवक को मलबे में दबा देख परिजनों ने शोर मचा दिया। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्होंने मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन जब युवक को बाहर निकल गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।












