
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर मंडी एनएच 03 के लिए नई शुरुआत करते हुए प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट ने स्वच्छता और रोड सेफ्टी को लेकर नई शुरुआत की है। इसी सिल सिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट में स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। 1600 मीटर की लड़कों की दौड़ में पंकज प्रथम, उमेश दूसरे और सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में अंकिता ने प्रथम गुंजन दूसरे और मानसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के अधिकारियों और कर्मचारियों की 1600 मीटर दौड़ में प्रमोद धनखड़ प्रथम , सुशील ठाकुर दूसरे और रितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमी धनखड़ तथा ऑफिशियल्स ने मेडल पहना सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने कहा कि रोड सेफ्टी और शारीरिक फिटनेस को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड हाईवे तथा प्रोजेक्ट इंप्लोमेंटेशन यूनिट द्वारा किए गए इस नई पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वहीं यूनिट के अधिकारी तथा अपने वर्ग के विजेता प्रमोद धनखड़ ने बताया कि वह झज्जर जिला से संबंधित है और भारत को मिले छः ओलंपिक पदकों में से तीन झज्जर के खिलाड़ियों ने जीते। रोड सेफ्टी प्रोग्राम के इंस्ट्रक्टर बीआर धीमान ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। स्टूडेंट्स, खिलाड़ियों और मेहमानों को रिफ्रेशमेंट दिए जाने के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।











