Saturday, October 24, 2026
Home Latest पंचायत चुनाव को लेकर हुए झगड़े में हुई फायरिंग, 1 महिला की...

पंचायत चुनाव को लेकर हुए झगड़े में हुई फायरिंग, 1 महिला की मौत, 2 घायल

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर के गांव कमासके में पंचायत चुनाव को लेकर हुए झगड़े में एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी देते तरसेम सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर उन्हें रसीद नहीं दी जा रही थी। इस कारण वह अपने गांव वापिस आ गए और सारे इकट्ठे बैठकर बातचीत करने लगे। इस दौरान दूसरे पक्ष के मेजर सिंह बिट्टू, सुखबीर सिंह, आलम, शरणजीत, जगरूप, रणजीत, टीटू आदि ने पिस्तौल और राइफल से फायरिंग करनी शुरू कर दी और तेजधार हथियारों से वार किए। जिस कारण कुलदीप के  सिर में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई जबकि शमशेर सिंह व प्रेम सिंह घायल हो गए।

Advertisements

इस मौके पर पीड़ित परिवार ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।  इस संबंध में दूसरे पक्ष ने उक्त व्यक्तियों द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि उक्त गुट ने उन पर गोली चलाई और हमारे दो व्यक्ति जगरूप सिंह और गुरप्रीत घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस टाम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here