
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के सकोह तीन बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जानकारी मुताबक चैतडू से धर्मशाला की ओर कुछ युवक बाइक पर तेज रफ्तार से आ रहे थे और इस दौरान इनकी बाइक चैतडू की ओर से जा रहे युवक की बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।













