
गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिशनर, उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि मंडियों में खरीद किये धान की तय समय में अदायगी भी की जा रही है और ख़रीदे गये धान के बदले किसानों को 8 करोड़ 46 लाख रुपए की अदायगी की जा चुकी है। डिप्टी कमिशनर ने किसानों को अपील की कि वह धान की सूखी फ़सल ही मंडियों में लेकर आएं जिससे उनको फ़सल बेचने में किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सुचारू ढंग से प्रबंध किये गए हैं।

उन्होंने अपील की कि धान की फ़सल काटने के उपरांत पराली न जलाई जाये और पराली प्रबंधन के लिए खेती मशीनरी का इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने बताया कि पनगरेन द्वारा 3128 मीट्रिक टन, मार्कफैड्ड द्वारा 2661 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 2141 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाऊस कारपोरेशन द्वारा 1434 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। ज़िले भर की मंडियों में बीती देर शाम तक सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 9364 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।












