तन की सफाई से तन व मन की सफाई से जीवन सुंदर हो जाता है : महात्मा अवतार

गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। जब इंसान तन की सफाई करता है तो उसका तन सुंदर हो जाता है उसी तरह अगर इंसान अपने मन की सफाई करता है तो उसका जीवन सुंदर हो जाता है। उक्त बात सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की किरपा से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 64वीं जयंती पर संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन के नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला द्वारा सिविल डिस्पैंसरी में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान गढ़दीवाला ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह जी ने कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमेशा संतो महापुरुषों ने वैर, विरोध, निंदा, ईष्र्या रूपी गंदगी में मनों से निकाल कर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। अगर इंसान इनको जीवन से निकाल कर प्यार, निर्मता व सहनशीलता को जीवन में धारण कर लेता है तो इंसान का जीवन स्वर्गमयी हो जाता है। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज मानवता का संदेश जन जन तक कर्म द्वारा पहुंचाने के लिए प्रेरित कर रहे है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन हमेशा ही समाजिक कार्यो के लिए हमेशा आगे रहा है। रक्तदान शिविर हो, बिना दहेज के सादा शादियां हो, बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता करना हो हर समय तैयार रहते है।

सिविल डिस्पैंसरी पहुंचने पर निरंकारी श्रद्धालुओं का डाक्टरों व समूह स्टाफ ने स्वागत किया। इस मौके पर संचालक महात्मा सुरजीत सिंह, सहायक शिक्षक सुखबीर सिंह, सहायक शिक्षक डा. सुखदेव सिंह, महात्मा सतपाल सिंह, सतनाम सिंह, सेवा सिंह, जसपाल सिंह, अजमेर सिंह सहित भारी संख्या में सेवादल व संगत के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here