
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 25 जुलाई को सुबह 11 बजे भरवाई रोड पर खुले ठेके संबंधी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए कांग्रेस शहरी अध्यक्ष रमेश डडवाल व पार्षद रजनी डडवाल ने बताया कि भरवाई रोड वार्ड नं 1 अगर नगर के पास शराब का ठेका खोला गया है जिसके बारे में वार्ड निवासियों ने उनको अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने ठेका बंद करवाने संबंधी 25 जुलाई दिन सोमवार को सुबह 11 बजे ठेके के आगे धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया है। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने कहा कि जहां ठेका खोला गया है इससे कुछ ही दूरी पर एसडी सिटी पब्लिक स्कूल, सर्वहितकारी स्कूल व संत बाबा जमना दास जी स्कूल है। जिसका की लोगों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि इस ठेके को बंद करवाया जाए। इस अवसर पर रजिंदर शर्मा, रकेश शर्मा, दीपक कपूर, पिंका बत्तरा, रजेश, अमन, साहिल, रजेश शर्मा, विवेक गुप्ता, शिवराज, प्रदीप कपूर, रवि गुप्ता, अनु गुप्ता, सोनिया, अनुराधा, ज्योति शर्मा, कुलवंत सिंह जेई, संदीप ठाकुर, बलविंदर सिंह, रजिंदर कपूर आदि मौजूद थे।











