
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पानी की बचत करने लिए जारी सरकार के निर्देशों अधीन नगर कौंसिल उड़मुड़ टांडा की और से पानी का दुरूपयोग करने वालो के खिलाफ सख्ती की जाएगी। यह बात नगर कौंसिल के प्रधान हरी कृष्ण सैनी ने कौंसिल की मीटिंग के उपरांत कही। इस मौके पर प्रधान सैनी ने कहा कि पानी की बचत के लिए वाटर सप्लाई में कटौती की गई है।

अब आने वाले दिनों में पानी की सप्लाई सुबह 6 से 9 बजे तक, दोपहर 12 से 1 बजे तक और शाम को 6.30 बजे से 8 बजे तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पाइप लगाकर गाडिय़ां धो रहे हैं, घरो को साफ करने के लिए पानी का दुरुपयोग कर रहे है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए पहली उल्लंघना पर 1,000 रुपये का जुर्माना, दूसरी पर 2000 और तीसरे पर क्नैक्शन काटा जायेगा और दोबारा कुनेक्शन लेने के लिए 5000 का जुर्माना देना होगा। श्री सैनी ने बताया कि बैठक में अलग-अलग वार्डो में सीवरेज लाइन के लिए लगभग 23 लाख खर्च करने का टैंडर पास किया गया है।
इस अवसर पर गुरसेवक मार्शल, जगजीवन जग्गी, लखविंदर सिंह मुल्तानी, राकेश बिट्टू, राजेश लाडी, सेनेटरी इंस्पेक्टर बलदेव शर्मा, कमल चोपड़ा, रशपाल राणा, आकाश, तृप्तपाल सिंह, धर्मपाल मौजूद थे।










