Tuesday, October 20, 2026
Home Education मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खबर! स्कूलों में NMMSS स्कॉलरशिप का शंखनाद

मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खबर! स्कूलों में NMMSS स्कॉलरशिप का शंखनाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट- नीरज धीमान। पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पंजाब ने ‘नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम’ (NMMSS) के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आवेदन करने की प्रक्रिया और समय-सीमा की घोषणा कर दी है। इस संबंध में विभाग द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को युद्ध स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements

फ्रेश और रिन्यूअल दोनों छात्र कर सकेंगे आवेदन

विभागीय आदेशों के अनुसार, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर NMMSS योजना के तहत नए और पहले से लाभ ले रहे दोनों श्रेणियों के पंजीकृत पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करवाना अनिवार्य होगा। विभाग ने इसके साथ पंजीकृत छात्रों की सूचियां भी संलग्न की हैं, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस वित्तीय सहायता से वंचित न रह जाए।

इन महत्वपूर्ण तारीखों को रखें याद

छात्रवृत्ति के सुचारू संचालन और सत्यापन के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित समय-सीमा तय की गई है:

· ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: छात्र 31 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन पोर्टल पर जमा कर सकते हैं।

· स्कूल स्तर (L1 Verification) पर सत्यापन: संबंधित स्कूलों द्वारा आवेदनों की जांच और वेरिफिकेशन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तय की गई है।

· जिला स्तर (L2 Verification) पर सत्यापन: जिला नोडल अधिकारी (DNO) स्तर पर फाइनल वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।

अधिकारियों को ‘डेडलाइन’ से पहले काम निपटाने के निर्देश

SCERT ने जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला नोडल अधिकारियों (NMMSS) को विशेष निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में लंबित आवेदनों का सत्यापन निर्धारित तिथियों से पहले सुनिश्चित करें। विभाग ने साफ किया है कि इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि समय पर वेरिफिकेशन होने से बच्चों को बिना किसी बाधा के वजीफा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here