Sunday, October 25, 2026
Home Himachal हमीरपुर के ठाणा में रास्ते में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला,...

हमीरपुर के ठाणा में रास्ते में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत दरोगण के तहत ठाणा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ठाणा गांव में एक व्यक्ति पर दूसरे व्यक्ति ने तेज धार हथियार (दराट) से हमला कर दिया। इस वारदात में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। वहीं इस वारदात में शामिल आरोपी तक्ष पुत्र कमलेश कुमार अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के शरीर पर गंभीर घाव हुए हैं, जिसके चलते व्यक्ति को यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल हुए व्यक्ति की पहचान विशाल पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। पुलिस मेडिकल कॉलेज में घायल के साथ आई लोगों से बातचीत करने के बाद ठाणा गांव पहुंची।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक रास्ते को लेकर झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद मंगलवार शाम ठाणा गांव के एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेज धार हथियार से वार कर दिया। व्यक्ति के शरीर तथा चेहरे पर गंभीर घाव हुए हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। राजेश कुमार ने बताया कि नैंसी देवी पत्नी विशाल सिंह की शिकायत पर तक्ष के खिलाफ मुकदमा नंबर 280/24, जेर धारा 109 BNS दर्ज की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here