Saturday, October 24, 2026
Home Latest नीलेश्वर मंदिर में आतिशबाजी दौरान हुआ Blast, 154 घायल, 8 की हालत...

नीलेश्वर मंदिर में आतिशबाजी दौरान हुआ Blast, 154 घायल, 8 की हालत गंभीर

केरल (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के नीलेश्वर में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में 154 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि 8 की हालत गंभीर है। यह हादसा उस समय हुआ जब देर रात कासरगोड में नीलेश्वर के पास एक मंदिर उत्सव के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। तभी अचानक पास स्थित एक फायरवर्क स्टोरेज फैसिलिटी में आग लग गई।

Advertisements

यह घटना अंजूत्तामबलम वीररकवु मंदिर में हुई, जब 1500 से अधिक लोग पारंपरिक थेय्यम महोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर में एकत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब पटाखों से उठी चिंगारी मंदिर के एक कमरे में रखे अन्य पटाखों पर गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here