
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी के नेतृत्व में कॉलेज के एन.एस.एस. तथा रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार तथा राजनीति शास्त्र के प्रो. अनु बाला के सहयोग से ’’संविधान दिवस’’ मनाया गया। जिस का मुख्य विषय ’’हमारा संविधान हमारा अभिमान’’ है। देश आज अपना 75वां संविधान दिवस मना कर गर्व महसूस कर रहा है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी ने कहा कि हमें संविधान के प्रति अपने फर्ज को समझते हुए अधिकारों का आनंद लेने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत होना चाहिए। एन.एस.एस. तथा रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने कहा कि इस दिवस को ’’राष्ट्रीय कानून दिवस’’ के तौर पर भी मनाया जाता है क्योंकि हमारे देश का सम्पूर्ण कानून इस में दर्ज है।

जिस की हर कोई सहायता ले सकता है। यह सभी के लिए समान अधिकार प्रदान करता है। प्रो. अनु बाला ने कहा कि आज की नारी जो भी अधिकारों का आनंद ले रही है वे सभी संविधान के द्वारा ही प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर छात्रों ने विषय अनुसार अपने विचार पेश किए। जिस में पहला स्थान जसकरण, दूसरा नवजोत तथा तीसरा सिमरनजीत कौर ने हासिल किया। इन्हें मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। छात्रों की तरफ से पोस्टर भी बनाये गए। प्रो. विजय कुमार द्वारा स्टाफ तथा छात्रों को संविधान के प्रति बनते अपने फर्ज को ईमानदारी के साथा निभाने की शपथ भी दिलाई गई। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नीति शर्मा, शची तथा निर्मल सिंह ने इस में विशेष भूमिका निभाई।












