Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सिविल सर्जन डा. पवन शगोत्रा ​​ने विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों का किया...

सिविल सर्जन डा. पवन शगोत्रा ​​ने विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों का किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​ने शहरी होशियारपुर के आम आदमी क्लिनिक नलोयान चौक और ड्रेनेज कार्यालय, विभिन्न ब्लॉकों के आम आदमी क्लिनिक बागपुर, कलोटा, मेहताबपुर, भंगाला, मानसर और बागोवाल का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुहम्मद आसिफ भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन द्वारा विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों की जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गयी तथा सभी को समय के पाबंद रहने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा दैनिक ओपीडी, मरीजों का रिकार्ड, दवा स्टॉक एवं साफ-सफाई की विशेष रूप से समीक्षा की गई।

Advertisements

डा. शगोत्रा ​​ने स्टाफ को कामकाज और मरीजों का उचित रिकॉर्ड बनाए रखने को कहा। फार्मेसी स्टोर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा सकें। उन्होंने वहां आए मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली दवाओं तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ को बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं, मरीजों के प्रति प्रेमपूर्ण रवैया अपनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here