
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रूपनगर जिले में कार्यरत सामाजिक संस्था ‘नैना जीवन ज्योति क्लब’ ने हल्का रूपनगर विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा का धन्यवाद किया। जिक्र योग बात है कि हाल ही में हलका विधायक दिनेश चड्ढा जी के प्रयासों से सरदार भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से नैना जीवन ज्योति क्लब को सामाजिक क्षेत्र में सेवा करने हेतु ‘यूथ सेवाए विभाग’ के माध्यम से पचास हजार रुपए की राशि जारी हुई है। उल्लेखनीय है कि नैना जीवन ज्योति क्लब 2015 से रूपनगर जिले में नेत्रदान, अंगदान, शरीर दान तथा खून दान जैसे महान दानों के लिए क्षेत्रीय लोगो को प्रेरित कर रहा है। क्लब द्वारा समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजो एवं धार्मिक समागमों में जाकर नेत्रदान, अंगदान संबंधी जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं तथा नेत्रदान जागरूकता साइकिल रैली आयोजन भी किया जाता है अब तक क्लब द्वारा 12 नेत्रदानियों के नेत्र दान करवा कर 24 जिंदगीयो को रोशन किया जा चुका है तथा सैकड़ो नेत्रदानियों के मरणोपरांत स्वैच्छिक नेत्रदान के लिए फॉर्म भरे जा चुके हैं।

इसके अलावा क्लब द्वारा अपनी दुकान के नाम से एक दुकान चलाई जा रही है जहां पर इलाका निवासी अपने घरों में पड़ा काम आने योग्य सामान (कपड़े, फर्नीचर, बच्चों के खिलौने, बर्तन इत्यादि) दान दे जाते हैं तथा क्लब द्वारा यह सारा सामान जरूरतमंदों को मुफ्त में दिया जाता है, शहर में जरूरतमंदो के लिए वरदान साबित हो रही इस अपनी दुकान से अब तक हजारों लोग फायदा ले चुके हैं तथा नित्य 7 से 10 लोग इसका फायदा ले रहे हैं। समय-समय पर क्लब द्वारा जरूरतमंदो को बस्तियों, भट्ठो की लेबर, लेबर चौक इत्यादि स्थानों पर जाकर भी काम आने योग्य सामान बांटा जाता है। क्लब द्वारा शहर में सुंदरीकरण तथा नेत्रदान जागरुकता फैलाने के मनोरथ को लेकर एक चौक (नैना जीवन ज्योति चौक) नजदीक कमिश्नर दफ्तर, रूपनगर की साफ सफाई तथा देखभाल की जा रही है।
क्लब द्वारा मृतक देह सम्भाल के लिए फ्रीजर तथा रूपनगर के हरगोबिंद नगर मे ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाया हुआ है जिसका गर्मी के दिनो मे तो राहगीरो के लिए वरदान से कम नही है। क्लब द्वारा हर वर्ष पौधारोपण करके वातावरण को बचाने की ओर कदम उठाया जाता है। विधायक दिनेश चड्ढा ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की तथा उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा में इस प्रकार की संस्थाओं के साथ सदैव खड़े हैं जो दूसरों के दुख को अपना दुख समझकर तथा अपने सुख को दूसरों के साथ बांटकर जीवन बिताने में विश्वास रखते हैं।












