
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस में 28 इंस्पेक्टर 42 सब इंस्पेक्टर सहित कुल 109 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए है। बताया जा रहा है कि एक साथ 109 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर दिल्ली पुलिस में नॉर्मल एक्सरसाइज है, लेकिन इस लिस्ट में स्पेशल सेल के तेज तर्रार इंस्पेक्टरों के तबादले ने महकमे में सबको चौंका दिया है। स्पेशल सेल के जिन 11 इंस्पेक्टरों के तबादले किए है।


उनमें शिव कुमार को दक्षिण-पूर्वी जिला, यशपाल भाटी को ट्रैफिक, सतवीर सिंह को दक्षिण-पश्चिम जिला, मनीष यादव को द्वारका, सोमिल शर्मा को उत्तर-पश्चिम जिला, गगन भाष्कर को ट्रैफिक, कुलदीप सिंह को शाहदरा जिला, विवेकानंद पाठक को मध्य जिला, कृष्ण कुमार को बाहरी जिला, मान सिंह को लाइसेंसिंग यूनिट, चंद्र प्रकाश को उत्तर-पूर्वी जिला भेज दिया गया। अलग-अलग यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल को स्पेशल सेल में भेजा गया है।


सूत्रों का कहना है कि स्पेशल सेल में चुन-चुन कर किए गए इंस्पेक्टर के तबादले के पीछे ‘अपर’ लेवल पर ‘अहम’ की खींचतान का नतीजा माना जा रहा है। हालांकि सीनियर अफसर कह रहे है कि यह एक रूटीन प्रैक्टिस है। जिसमें नए लोगों को अवसर देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि स्पेशल सेल में पुराने और एक ही ढर्रे पर काम कर चुके तमाम पुलिसकर्मियों को इसलिए हटाया गया है, ताकि उनकी जगह नए रंगरूटों को काम करने का मौका मिल सके।














