Sunday, October 25, 2026
Home Latest नवजोत सिंह सिद्धू ने किया पहलवान नवजोत कौर का सम्मान

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया पहलवान नवजोत कौर का सम्मान

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहलवान नवजोत कौर का सम्मान किया। उन्होंने नवजोत कौर और उसके परिवार को अपने घर चाय पर बुलाया था। इस दौरान जहाँ खेल संबंधीे खुल कर बातें हुई, वहां मंत्री ने अपने तजुर्बे भी सांझे किये। उन्होंने नवजोत कौर को पाँच लाख रुपए की सहायता और डी.एस.पी. की नौकरी की पेशकश के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद भी किया।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने नवजोत कौर और पारिवारिक सदस्यों को अपने घर चाय पर बुलाया–टोकियो ओलम्पिक 2020 में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए किया प्रेरित

नवजोत कौर को पंजाब के नौजवानों विशेषकर लड़कियों के लिए आदर्श बताते कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उसकी जीत से अन्य नौजवान भी खेल को केरियर के तौर पर अपनाएँगे और देश खेल क्षेत्र में बड़ी ताकत बनने की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने नवजोत कौर को एक खिलाड़ी के तौर पर नसीहत देते हुये कहा कि वह अब अपना पूरा ध्यान खेल पर केन्द्रित करे।

उन्होंने नवजोत कौर को इस वर्ष होने वाली राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों और 2020 में होने वाली टोकियो ओलम्पिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभ कामनाएँ भी दीं। इस मौके पर पहलवान नवजोत कौर ने भरोसा दिया कि वह सख्त मेहनत करेगी और उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोडेंगी।

कैबिनेट मंत्री स. सिद्धू ने नवजोत कौर का शाल और ममैंटो के साथ सम्मान किया। इस मौके पर नवजोत कौर के पिता सुखचैन सिंह और बहन नवजीत कौर, विधायक डा. राज कुमार वेरका, भलवान पदमश्री करतार सिंह और कुश्ती प्रशिक्षक गुरचरन सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here