Thursday, October 29, 2026
Home Latest अच्छी खबर: नवजोत सिंह सिद्धू ने 118 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

अच्छी खबर: नवजोत सिंह सिद्धू ने 118 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

sidhu saab given appointment letter to candidates

चंडीगढ़। शहरियों को बेहतर नागरिक सेवाओं देने के लिए स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 1100 पोस्टों पर भर्ती का लक्ष्य निश्चित किया गया है जिसके अंतर्गत 650 पोस्टों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है जब कि 456 पोस्टों का मामला माननीय अदालत द्वारा स्टे किया गया है जिसकी रोक हटाने के लिए कानूनी हल किया जायेगा। यह खुलासा स्थानीय निकाय बारे मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने आज नें भर्ती 118 उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र सौंपने मौके संबोधन करते किया। यह समागम यहां सैक्टर -35 स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन के आडीटोरियम में हुआ हैं।

Advertisements

स. सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा घर घर रोजग़ार देने के वायदे को अमली जामा पहनाते हुये स्थानीय निकाय विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को तेज़ किया गया है। आज जिन 118 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, उनमें से 76 अधिकारी विभिन्न पदों पर नगर निगमों, नगर कौंसिलों, नगर पंचायतों और पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड में पक्के तौर पर भर्ती किये गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य शहरी विकास अथारटी (सुडडा) में 42 उम्मीदवारों की भर्ती की गई है।

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर 76 अधिकारियों को पक्की भर्ती के अंतर्गत किया नियुक्त — प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्टेट शहरी विकास अथारटी के लिए 42 उम्मीदवारों को किया नियुक्त — स्थानीय निकाय मंत्री ने 1100 पोस्टों की भर्ती का भरोसा दिया

स. सिद्धू ने कहा कि 76 उम्मीदवारों की भर्ती की बात करते कहा कि इस सरकार में यह पहला मौका है, जब उम्मीदवारों को रेगुलर भर्ती के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने सभी नये भर्ती उम्मीदवारों को तन मन और अपनी पूरी कार्य कुशलता के साथ काम करने का न्योता देते हुये कहा कि राज्य की 40 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या शहरों में रहती है जिस कारण उनकी जि़म्मेदारी बनती है कि शहरी को बेहतर, पारदर्शी और सरल सेवाए दी जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी नये भर्ती अधिकारी को कोई भी दिक्कत आती है तो वह निजी तौर पर उनको मिल सकते हैं और कहा कि अपना काम ईमानदारी और मेहनत के साथ करें।

इससे पहले स. सिद्धू ने ज्योति रौशन करके समागम का आग़ाज़ किया। विभाग के प्रमुख सचिव श्री ए.वेनू प्रसाद ने समागम में मुख्य अतिथि स. सिद्धू और नये भर्ती उम्मीदवारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी मिलना किसी भी मनुष्य के लिए गौरव वाली बात होती है और आज वह सभी उम्मीदवारों का विभाग में आने पर स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह नये भर्ती उम्मीदवारों के लिए दोहरी ख़ुशी का मौका है जब उनको नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री स.सिद्धू द्वारा दिए जा रहे हैं।

स्थानीयनिकाय विभाग के विभिन्न विंगों में नियुक्त हुए 76 उम्मीदवारों में से 12 कार्य साधक अधिकारी, 29 बिल्डिंग इंस्पेक्टर, 5 सब फायर अधिकारी सैनेटरी इंस्पेक्टर, 11 डिवीजनल अकाउंटैंट, 3सैनेटरी इंस्पेक्टर, 5 सहायक निगम इंजीनियर, 4 जूनियर ड्राफ्टसमैन, 2 कानूनी सहायक 2 और 5 अकाउंटैंट ग्रेड -1 अधिकारी शामिल हैं। सुडडा में भर्ती 46 उम्मीदवारों में से 8 उम्मीदवार स्टेट काडर और 34 शहरों के काडर के भर्ती किये गए।

अंत में विभाग के डायरैक्टर श्री करनेश शर्मा ने प्रत्येक का धन्यवाद करते कहा कि यदि किसी भी उम्मीदवार की तैनाती स्थान सम्बन्धित दिक्कत है तो वह हल कर दी जायेगी। इस मौके पर अमृतसर से काऊंसलर दमनजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री स. सिद्धू का धन्यवाद किया जिनके नेतृत्व अधीन विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाते हुये नये उम्मीदवारों की भर्ती की है जिसके साथ शहरियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस मौके पर विधायक स. प्रगट सिंह, पी.एम.आई.डी.सी. के सी.ई.यो. श्री अजोए शर्मा, विशेष सचिव श्री महेन्दर पाल सिंह, सलाहकार श्री अंगद सिंह सोही, राज़ी महाजन, मुख्य विजीलैंस अधिकारी श्री सुदीप मानक, चीफ़ इंजीनियर श्री मुकल सोनी, सुपरिडैंट इंजीनियर श्री अतुल शर्मा और पी.एम.आई.डी.सी. के मैनेजर श्री वी.पी.सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here