Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh ट्राइडेंट ग्रुप ने मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान के साथ स्वस्थ और...

ट्राइडेंट ग्रुप ने मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान के साथ स्वस्थ और सुरक्षित कार्य स्थलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत की

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइडेंट ग्रुप ने 26 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं तस्करी रोकथाम दिवस के वैश्विक थीम के तहत को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ पंजाब में बरनाला स्थित संघेड़ा और मध्यप्रदेश में बुधनी कार्यस्थलों में विशेष जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इन विशेष कार्यशालाओं को वैश्विक थीम “ब्रेक द साइकिल और स्टॉपऑर्गनाइज़्डक्राइम” के विषयों अनुसार आयोजित किया गया। संघेड़ा संयंत्र में हुए विशेष सत्र का संचालन बरनाला सिविल अस्पताल के डा. गगनदीप सिंह सेखों ने किया। डा. सेखों ने बताया कि नशे की लत अक्सर छोटी मात्रा से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे गंभीर निर्भरता में बदल जाती है। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से उत्पन्न पारिवारिक आर्थिक अस्थिरता और दीर्घकालिक मानसिक तनाव के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। कर्मचारियों को नशे की आदत के शुरुआती लक्षण-जैसे व्यवहारिक तथा भावनात्मक बदलाव-के बारे में जागरूक किया गया और नियमित व्यायाम, खेलकूद व सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

डा. सेखों ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों से एक-दूसरे की मदद करने और सतर्कता तथा सहानुभूति से युक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने इस सत्र में सक्रिय भाग लिया तथा जानकारीपूर्ण एवं आकर्षक संवाद की सराहना की। यह आयोजन ट्राइडेंट ग्रुप की सुरक्षित, स्वस्थ और सामाजिक रूप से उत्तरदायी कार्य वातावरण बनाने की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह वैश्विक स्तर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग से मुकाबला करने और संगठित अपराध के चक्र को तोड़ने के व्यापक प्रयासों में भी योगदान देता है। संघेड़ा में आयोजित कार्यशाला में 250 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। ट्राइडेंट द्वारा चलाये जा रहे ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत पूरे वर्ष नियमित रूप से ऐसे विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिसमें विश्व तंबाकू दिवस जैसे आयोजन शामिल हैं, साथ ही सभी कर्मचारियों के लिए समय-समय पर चिकित्सा स्वास्थ्य जांच भी की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here