Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur स्वास्थ्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता रैली का किया...

स्वास्थ्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता रैली का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। “चक्र तोड़ो: रोकथाम, उपचार और सभी के लिए स्वास्थ लाभ” विषय पर आधारित, स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर द्वारा आज सिविल अस्पताल, होशियारपुर में सिविल सर्जऩ डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को सिविल सर्जन डा. पवन कुमार सागोत्रा ​​ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, एसएमओ इंचार्ज सिविल अस्पताल डा. स्वाति एसएमओ डा. कुलदीप सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी डा. तृप्ता देवी, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रमनदीप कौर, काउंसलर प्रशांत आदिया, संदीप कुमारी, सुखप्रीत कौर साइकेट्रिक सोशल वर्कर, तजिंदर कौर साइकोलॉजिस्ट, प्रिंसिपल सुखविंदर कौर, अमरप्रीत कौर और मनप्रीत कौर मौजूद थे। रैली में सरकारी नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह रैली सिविल अस्पताल से शुरू होकर प्रभात चौक से होते हुए वापस सिविल अस्पताल में समाप्त हुई। 

Advertisements

समापन समारोह में श्रोताओं को संबोधित करते हुए डा. पवन कुमार ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और यह कई बहुमूल्य जीवन को लील रही है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को नशे से सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार का जीवन बर्बाद कर देता है। यह एक मानसिक बीमारी है जिसे उचित उपचार से स्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर उप चिकित्सा आयुक्त डॉ. हरबंस कौर ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में एक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, 2 नशा मुक्ति दवा केंद्र तथा 16 ओट क्लीनिक चलाए जा रहे हैं, जहां पर नशा पीड़ित व्यक्ति बिना किसी अप्वाइंटमेंट के पंजीकृत डॉक्टर की मौजूदगी में दवा ले सकते हैं। दवा के साथ-साथ यहां नशा करने वालों को सशक्त परामर्श भी दिया जाता है, जिससे मानसिक संतुष्टि प्रदान कर मरीज को नशा छोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here