Monday, October 19, 2026
Home Latest बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गैंगस्टर मंजीत महल के भतीजे दीपक पर की...

बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गैंगस्टर मंजीत महल के भतीजे दीपक पर की फायरिंग, मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक खूंखार गैंगस्ट मंजीत महल का भतीजा था। मिली जानकारी मुताबिक महल और लंदन के गैंगस्टर नंदू में लंबे समय से विवाद चल रहा था और दीपक महल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। जानकारी देते दीपक के पिता ने बताया कि जब गोलीबारी हुई, तब वह अपने बेटे से कुछ दूरी पर चल रहे थे।

Advertisements

दीपक और उसकी लड़की अपने खेत से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवारों ने आकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलीबारी दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई। जांच दौरान पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे ब्रिटेन के गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का हाथ है। नंदू 2 साल पहले एक भाजपा नेता की हत्या और कई अन्य क्रूर हत्याओं में भी आरोपी है, जिसमें कुछ महीने पहले पश्चिम विहार में एक बिल्डर की हत्या भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here