Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh जस्टिस संत प्रकाश ने पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के...

जस्टिस संत प्रकाश ने पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में संभाला पद

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। जस्टिस संत प्रकाश ने आज पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यालय सैक्टर-34, चंडीगढ़ में पंजाब और यू.टी. चंडीगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद संभाला। जस्टिस संत प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि उनकी प्राथमिकता मानव अधिकार एक्ट के उद्देश्यों की पालना करवाना होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से इस एक्ट के नियमों के अंतर्गत लोगों को इंसाफ़ देना सुनिश्चित बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी और लोगों की समस्याओं का उपयुक्त समाधान निकाला जाएगा।  

Advertisements

उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस जि़म्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के सचिव वरिन्दर कुमार, विशेष डी.जी.पी प्रबोध कुमार, ए.आई.जी नवीन सैनी, विशेष सचिव देवी दास शर्मा, डी.सी.एफ.ए अलोक प्रभाकर और सुपरीटेंडैंट बलदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here