
नकोदर/जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए शुरू किए गए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ प्रोग्राम के तहत आज नकोदर हलके से विधायक इंदरजीत कौर मान ने विभिन्न सरकारी स्कूलों में 13.91 लाख रुपये के विकास कार्य समर्पित किए। विधान सभा हलका नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान ने आज ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ प्रोग्राम के तहत सरकारी हाई स्कूल अध्धी में 7.51 लाख रुपये की लागत से बने नए क्लासरूम का उद्घाटन करने के बाद एक प्रभावशाली समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसी तरह, पंजाब सरकार ने सरकारी प्राइमरी स्कूल रहीमपुर में चारदीवारी, क्लास रूमों की मुरम्मत,सरकारी प्राईमरी स्कूल शाहपुर पंडोरी में चारदीवारी के विकास कार्य करवाए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक समय का साथी बनाया जा सके।

विधायक इंदरजीत कौर मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘ पंजाब शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत, सरकारी स्कूलों को सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिसमें नई तकनीकें प्रदान करना, नए कमरों का निर्माण, कक्षाओं और शौचालयों का नवीनीकरण, नए शौचालयों और दीवारों का निर्माण, हाई स्पीड इंटरनेट, डेस्क और कुर्सियाँ आदि शामिल है।इस मौके पर उन्होंने अध्यापकों को भी अपील की कि छात्रों को पूरी मेहनत से पढाई करने के लिए प्रेरित करे ताकि देश के आर्थिक और समाजिक विकास में अहम योगदान दे सकें। इस अवसर पर ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत चलाए जा रहे प्रोग्राम में भाग लेते हुए लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।











