Tuesday, October 13, 2026
Home Crime नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर SHO और सहायक SHO...

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर SHO और सहायक SHO निलंबित

बठिंडा (द स्टैलर न्यूज़)। नशा तस्करों पर कार्रवाई न करने पर एसएचओ और सहायक एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एसएसपी बठिंडा अमनप्रीत कौंडल ने सांझा की है। जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि बठिंडा की धोबियाना बस्ती को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री के संबंध में आम जनता द्वारा शिकायतें की जा रही थीं।

Advertisements

गहन जांच के बाद, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, बठिंडा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के सहायक मुख्य अधिकारी एसआई बेअंत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस अवसर पर एसएसपी बठिंडा ने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी पुलिस अधिकारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here