Sunday, October 25, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत (लीवर) दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने...

प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत (लीवर) दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व यकृत (लीवर) दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से संयमित खान-पान की आदतें अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। छोटे लेकिन प्रभावी बदलावों के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल का सेवन कम करने जैसे उपाय समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Advertisements

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा:

“#WorldLiverDay को संयमित खान-पान और स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास। तेल का सेवन कम करने जैसे छोटे उपाय बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाकर एक स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत का निर्माण करें। #StopObesity”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here