
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के साथ शुरुआती दिनों में भी पाकिस्तान को भारी नुकसान हो गया है। उन्होंनें दुनिया के सामने फिर से भीख का कटौरा फैलाया है। पाकिस्तान सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक जानकारी सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार दुश्मन द्वारा किए गए भारी नुकसान के कारण अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और विश्व बैंक से तुरंत ऋण की मांग करती है।

अब पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने इस पोस्ट को लेकर कहा है कि ये उसने नहीं किया, बल्कि उसका अकाउंट हैक हो गया था। मंत्रालय ने कहा, ‘हम एक्स अकाउंट को बंद करने के लिए काम कर रहे हैं और हमने फाइनेंशियल हेल्प के लिए ऐसी कोई अपील नहीं की है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि भारत-पाक संघर्ष में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो चुकी है। उसकी सेना भारतीय हमलों के सामने टिक नहीं पा रही और अब वह शांति की अपील कर रहा है।












