Sunday, October 25, 2026
Home Latest भारी बारिश के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा

भारी बारिश के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के लिए आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता भी लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होने के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।

Advertisements

बीते दिन केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिर श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि बाद में सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र के पास फंसे 40 श्रद्धालुओं को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here