Sunday, October 25, 2026
Home Latest बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पति से अलग होने का किया फैसला

बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पति से अलग होने का किया फैसला

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत की बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पति पारूपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस अपडेट भी शेयर किया है।

Advertisements

चैंपियन साइना नेहवाल ने लिखा- “जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here