
फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। 2025 लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित 54वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग का समापन एक भव्य समारोह के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के 25 संभागों से निशानेबाजी , वॉलीबाल ,खो-खो और हैंडबॉल के अंडर-14,17 और 19 बालिका वर्ग के 1507 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पदम् श्री सम्मानित एवं मिस्टर यूनिवर्स 1988 प्रेमचंद ढींगरा ने शिरकत की। प्रीति सक्सेना, उपायुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग, विजय कुमार (मिस्टर इंडिया) और हरविंदर सिंह (मिस्टर इंडिया) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रेमचंद डेगरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा प्रीति सक्सेना, उपायुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्यातिथि प्रेमचंद ढींगरा ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, “खेल भावना के साथ राष्ट्रीयता की भावना बहुत जरूरी है।

जीवन में किसी चुनौती से न डरें। प्रत्येक चुन्नौती का सामना कठिन परिश्रम से करें। इस समारोह में छात्रों की विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाला एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी की छात्रों द्वारा प्रस्तुत पंजाब का पारंपरिक लोकनृत्य गिद्दा मुख्य आकर्षण रहा नृत्य का सभी दर्शकों ने पूर्ण आनंद उठाया। मुख्य अतिथि प्रेमचंद ढींगरा, प्रीति सक्सेना, उपायुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग, सहायक आयुक्त पी.सी. तिवाड़ी और डॉ. सौरभ लखनपाल डीन छात्र कल्याण विभाग लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने निशानेबाजी, वॉलीबाल ,खो-खो और हैंडबॉल के अंडर-14,17 और 19 बालिका वर्ग की विभिन्न खेल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक,ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वॉलीबाल अंडर-14 बालिका वर्ग फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ,चेन्नई और अंडर -17 बालिका वर्ग में के फाइनल मुकाबले में एर्नाकुलम बेंगलुरु को परास्त कर प्रथम स्थान पर रहे। हैंडबॉल अंडर 14 और 17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में जयपुर हैदराबाद को तथा पटना जयपुर को हराकर राष्ट्रीय विजेता बने। खो-खो अंडर-14 और 17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों की में भी खिलाड़ी अपना सर्वस्व झोंकते नजर आए।
अंडर-14 और 17 दोनों वर्ग में बेंगलुरु संभाग की टीम कोलकाता और लखनऊ को परास्त कर 54वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के विजेता बने। शूटिंग 14,17 और 19 स्पर्धा में क्रमशः श्रेया देवांगना(रायपुर संभाग),नेहा मांडवी(रायपुर संभाग और शिवाप्रिय बी. (चेन्नई संभाग) शूटिंग 14,17 और 19 स्पर्धा में क्रमशः अश्वनी चौहान (भोपाल संभाग),हिमानी सिंह (जयपुर संभाग) और लावण्या रावत (सिलचर संभाग)| अतः शूटिंग 14,17 और 19 (10 meter Air Pistol) स्पर्धा में क्रमशः राघवी गुर्जर (भोपाल संभाग),विधि शर्मा (जयपुर संभाग) और रमन राना (आगरा संभाग) स्वर्ण पदक विजता रहे।
पी.सी. तिवाड़ी(सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग) ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सहयोग से खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं प्रदान कीं, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले खेल के मैदान, आरामदायक आवास, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल थीं। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन ध्वजावरोहण और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा के साथ हुआ।












