Sunday, October 25, 2026
Home Crime 2 दिनों में 8 गिरफ्तारियां, 85 ग्राम हेरोइन, 180 नशीले कैप्सूल व...

2 दिनों में 8 गिरफ्तारियां, 85 ग्राम हेरोइन, 180 नशीले कैप्सूल व 39 नशीली गोलियां बरामद

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ अभियान के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर लगातार शरारती तत्वों पर कड़ी नज़र रख रही है, ताकि नशे के कारोबार में शामिल हर व्यक्ति को गिरफ़्तार किया जा सके। इस अभियान के तहत, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में पिछले दो दिनों में विभिन्न थानों में 7 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है, जिसके तहत 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। उनके कब्ज़े से 85 ग्राम हेरोइन, 180 नशीले कैप्सूल और 39 नशीली गोलियां बरामद की गई है। इसके अलावा, जालंधर पुलिस ने नशे की लत में फंसे लोगों के पुनर्वास और मनोवैज्ञानिक सहायता पर ध्यान देते हुए 6 लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया है ताकि वे अपना जीवन नए सिरे से शुरू कर सकें।

Advertisements

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को नशा मुक्त और सुरक्षित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नशे के कारोबार या अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here