Saturday, October 24, 2026
Home Crime युद्ध नशे के विरुद्ध अधीन कमिश्नरेट पुलिस ने की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

युद्ध नशे के विरुद्ध अधीन कमिश्नरेट पुलिस ने की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए नशा विरोधी अभियान ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाही करते कमिश्नरेट जालंधर में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की, जिसके दौरान नशा तस्करी से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements

इस अभियान के दौरान, पुलिस ने 27.5 ग्राम हेरोइन और 80 नशीले कैप्सूल बरामद किए और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 4 एफ.आई.आर. दर्ज की गई।

‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘अभियान के तहत, कमिश्नरेट पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और नशे के जाल में फंसे लोगों के पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठा रही है। इस पहल के तहत, 12 नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवाया गया है, ताकि उन्हें उचित उपचार और पुनर्वास में पूरी सहायता प्रदान की जा सके। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि शहर में नशे से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की और कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here