
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। टौणी देवी–ऊहल – कक्कड़ संपर्क सड़क मंगलवार को एक बार फिर भूस्खलन के कारण बंद हो गई। बता दें कि यह वही सड़क है जहाँ पहले भी कई बार भूसंख्लन हुआ है, लेकिन कुछ ही दिनों में आज फिर मलबा गिरने से आवागमन ठप हो गया है।

बता दें कि सुबह अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। घटना स्थल पर एक पेड़ भी मलबे में फंसा हुआ है, जो किसी भी समय गिर सकता है। इस कारण राहत कार्य में जुटी टीमों और राहगीरों के लिए खतरा और बढ़ गया है।
वहीं, सुचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। यातायात पूरी तरह से रुका हुआ है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। हालाँकि अब मलबा हटा दिया है और वाहनों को आवाजाही के लिए अस्थायी तौर पर रोड खोल दिया गया है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के SDO नितीश भारद्वाज ने बताया कि सुचना मिलते ही दो जेसीबी मशीनों को भेज दिया गया था। जिनकी मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गयी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें और प्रभावित क्षेत्र में रुकने से बचें।












