Saturday, October 10, 2026
Home Crime युद्ध नशे के विरुद्ध: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज, 15 आरोपी...

युद्ध नशे के विरुद्ध: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज, 15 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले चार दिनों में, नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न इलाकों में कई अभियान चलाए गए है।

Advertisements

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि इन अभियानों के दौरान, पुलिस टीमों ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया और शहर भर के विभिन्न थानों में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 9 मामले दर्ज किए। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में से एक आरोपी को कमर्शियल मात्रा में हेरोइन के साथ पकड़ा गया। इस अभियान के दौरान, 305.80 ग्राम हेरोइन और 15 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस नशे के आदी लोगों के पुनर्वास को भी प्राथमिकता देती है। अभियान के दौरान 16 नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए भेजा गया, जिनमें से 6 को ओट केंद्रों में भर्ती करवाया गया और 10 को नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा गया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जालंधर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने, शहर को नशा मुक्त बनाने और नशा पीड़ितों के इलाज के लिए अभियान जारी रखने के लिए  वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here