Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में ‘‘इक रुक्ख सौ सुक्ख’’ कार्यक्रम के तहत...

मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में ‘‘इक रुक्ख सौ सुक्ख’’ कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-119 द्वारा ‘‘इक रुक्ख सौ सुक्ख’’ कार्यक्रम के तहत मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अलायंस क्लब के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. डॉ. एम. जमील बाली और इंटरनेशनल डायरेक्टर एैली. अशोक पुरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। डिस्ट्रिक्ट के इस स्थायी प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली. रमेश कुमार थे।

Advertisements

‘‘इक रुक्ख सौ सुक्ख’’ पेंटिंग प्रतियोगिता के अवसर पर डॉ. एम. जमील बाली ने कहा कि यह पंजाबी संस्कृति की एक पुरानी कहावत है जिसे हम आजकल भूल चुके हैं। अगर समाज इसे नजरअंदाज न करता तो समाज की 75 प्रतिशत समस्याएं खत्म हो जातीं। मनुष्य और पेड़ इस धरती पर एक-दूसरे के साथी बनकर ही चल सकते हैं। पेंटिंग प्रतियोगिता के समापन के बाद, भाग लेने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए एैली. अशोक पुरी ने कहा कि पोस्टर बनाते समय जहां हमारी कला में निखार आता है, वहीं हमें इस धरती की देखभाल और संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र अपने घर में पौधे लगाना चाहते हैं, उन्हें अलायंस क्लब द्वारा पेड़ उपलब्ध कराए जाएंगे।

पेंटिंग प्रतियोगिता में 65 छात्रों ने भाग लिया और सभी ने आकर्षक कलाकृतियां बनाई। चाहत को पहला स्थान, नंदिनी को दूसरा स्थान और प्रेरणा को तीसरा स्थान हासिल हुआ जिन्हें डॉ. एम. जमील बाली और स्कूल की प्रिंसिपल रुपिंदर कौर ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की आर्ट टीचर मैडम मीना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रुपिंदर कौर ने मेरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अलायंस क्लब इंटरनेशनल, एैली. अशोक पुरी एैली. डॉ. एम. जमील बाली और उनकी टीम का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here