Sunday, October 25, 2026
Home National DAV स्कूल दरकोटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया नेशनल स्पेस डे

DAV स्कूल दरकोटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया नेशनल स्पेस डे

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। DAV पब्लिक स्कूल दरकोटी (टौणी देवी), हमीरपुर में आज नेशनल स्पेस डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रमों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान और भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद बच्चों ने सौरमंडल के ग्रहों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने प्रत्येक ग्रह की विशेषताओं को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने रोल-प्ले प्रस्तुत कर महान वैज्ञानिकों — सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला, डॉ. विक्रम साराभाई, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और शुभांशु शुक्ला — की भूमिका निभाई और मंच से प्रेरणादायक संदेश दिए।

कार्यक्रम का संचालन शिवानी शर्मा (टीजीटी मेडिकल) ने किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए चंद्रयान पर आधारित आकर्षक मॉडलों को भी उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर पूनम ने कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों को स्पेस स्टेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एम. एस. डोगरा (सेवानिवृत्त उपनिदेशक, उच्च शिक्षा) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान की ओर प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साह और ज्ञानवर्धन के वातावरण में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here