
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक टूरिस्ट के हादसाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि यह टूरिस्ट बस नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर जा रही थी। इस दौरान न्यूयॉर्क के पेमब्रोक के नजदीक इटरस्टेट-90 पर बस हादसाग्रस्त हो गई। इस हादमें में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल भी हो गए। जानकारी के अनुसार बस में कई भारतीय टूरिस्ट्स मौजूद थे।

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मृतकों में से कितने भारतीय टूरिस्ट्स थे। चाइनीज़ और फिलीपीनो टूरिस्ट भी इस बस में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार हादसे के समय ज़्यादातर यात्रियों ने सीटबेल्ट्स नहीं पहनी हुई थी और इसी वजह से कई यात्री बस की खिड़कियों से बाहर गिरे।











