Friday, October 23, 2026
Home National डीडीएमए 14 अक्टूबर को करवाएगी दौड़ प्रतियोगिता, गूगल फॉर्म पर पंजीकरण 12...

डीडीएमए 14 अक्टूबर को करवाएगी दौड़ प्रतियोगिता, गूगल फॉर्म पर पंजीकरण 12 तक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर 14 अक्तूबर को सुबह साढे छह बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलियंस’ आयोजित करने जा रही है। इसमें भाग लेने के इच्छुक बच्चे, युवा और अन्य लोग 12 अक्तूबर आधी रात तक गूगल फॉर्म forms.gle/AG6Sx1UEz3Naypbv8 के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अलग-अलग वर्गों में करवाई जा रही इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद ईनाम दिए जाएंगे।

Advertisements

 उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि 17 वर्ष से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 6 किलोमीटर और 40 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुषों के लिए भी अलग-अलग 6 किलोमीटर की दौड़ होगी। 11 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए 3 किलोमीटर और 7 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए डीडीएमए हमीरपुर के टॉल फ्री नंबर 1077 पर या व्हाट्सऐप नंबर 94594-72382 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here