Tuesday, October 27, 2026
Home National आवाहदेवी माता मंदिर में सुहागिनों की भीड़, माथा टेक मांगी परिवार और पति...

आवाहदेवी माता मंदिर में सुहागिनों की भीड़, माथा टेक मांगी परिवार और पति की खुशहाली की दुआ

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। सुहागिनों के पावन पर्व  करवा चौथ के अवसर पर अवाहदेवी माता मंदिर में  श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर  महिलाओं ने माथा टेका और भजनों पर  खूब झूमी। अवाहदेवी माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का ऐसा मनमोहक  सैलाब  हर साल देखने को मिलता है। सुबह से ही सजी-धजी महिलाओं की लंबी कतारें माता के दरबार में नजर आईं। हज़ारों महिलाओं ने माता रानी के चरणों में माथा टेक कर अपने पति और परिवार  की दीर्घायु  खुशहाली की कामना की।

Advertisements

मंदिर परिसर में सुबह से ही भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस दौरान माता के भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तजन “जय अवाहदेवी माता” और “मेरे अंगना आई माँ” जैसे भजनों पर झूम उठे। महिलाओं ने भक्ति रस में डूबकर माता के गीतों पर नृत्य भी किया। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान और दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here